सांसो की ना जाने कहाँ रफ्तार गई? // आफताब आलम ‘दरवेश’
मत कहो, संसद की गरीमा भंग हो गई!
शायद हमारी सोंच ही तंग हो गई ॥
भ्रष्टाचार, इस दौर की बड़ी मजबूरी है,
वोटरों को खुश करना भी तो जरूरी है!
इंसानियत ना जाने कहाँ सो गई,
हमारी स्मीता, गरीमा कहाँ खो गई//
गद्दारों के हाथ देश की कुंजी लग गई
जाने कहाँ कहाँ इनकी पुंजी लग गई ॥
वो आह कहाँ, वो चाह गई
जाने कहाँ आन बान शान गई ।//
जब भी कभी हम, अंधे हो, मुर्ख बने हैं,
हमारे हाथ मासूमों के लहू से सने हैं ॥
ना कोई गमख्वार ना ईंसानियत यहाँ
ना जाने कहाँ हमारी वो वकार गई//
दिलों में जाति धर्म के पहरे हैं
हमारे जख्म कितने गहरे हैं ॥
वो तहजीब वो संस्कार कहाँ
ना जाने कहाँ, वो झंकार गई//
चलो अच्छा है, सुबह की फिराक में तो हूँ
काँटे ही सही, फूलों के ख्वाब में तो हूँ
डरता हूँ, ख्वाब की अजादी न छीने कोई
सांसो की ना जाने कहाँ रफ्तार गई? //
सच्चाई पर हाथ रख कर झूटी कसमें खा तो लूँ
ईमानदारी के म्युजियम में झुठे गीत गा तो लूँ ॥
भाईयों बहनों की उदासी तोड़, जरा इन्हें हँसा तो लूँ
मेरी नींद चल तू ही बता, कहाँ मेरी गैरत गई//
ये दौरे तबाही है हम इसके सिपाही हैं सच है
तबाही की गोद में तरक्की, शहंशाही है सच है ॥
हमारी तबाही की नुमाईश के झरोखे; झगड़े
हमारी जुबान गई, ऊनकी गुफ्तार गई//
सांसो की ना जाने कहाँ रफ्तार गई?
Did you enjoy the the artible “सांसो की ना जाने कहाँ रफ्तार गई?” from Aftab Alam on OZOFE.COM? Do you know anyone who could enjoy it as much as you do? If so, don't hesitate to share this post to them and your other beloved ones.
Leave a Reply